विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों का विशेष महत्व….डॉ मुकेश दाधीच लोयल

समर सहारा संवाददाता जेपी महरानियां झुंझुनूं। जिले के चारावास स्थित सरस्वती शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों का विदाई एवं पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया।विद्यालय के निदेशक अशोक दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम में बलबीर काजला लोयल एवं सुभाष काजला मुख्य अतिथि के रूप मे विराजमान थे। समारोह की अध्यक्षता महीपाल सिंह नेहरा ने की। संस्थान के सचिव सुरेंद्र कुमार तथा डॉ मुकेश दाधीच व सुनीता चाहर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नागपाल सिंह ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक साँस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर मनोज यादव, बालकृष्ण कल्याण, विमल शर्मा, लता काजला,पवन योगी, राजेश लोयल,सुभाष चाहर,महेंद्र जाखड, अंजू, विनीता बोराराण,विनीता कल्याण,विजेश जांगीड ,महेंद्र कल्याण, निर्मला,रवीन्द्र, भौमाराम,सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान के व्याख्याता दर्शन वर्मा गुढ़ा गोड़जी ने किया।